लाइव न्यूज़ :

UP Election Result: कुंडा, मल्हनी और रसड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त, जानिए क्या है इसका मतलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2022 16:33 IST

UP Election Result: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 255 सीट पर जीत हासिल हुई, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीट पर विजय प्राप्त हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 387 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। बसपा के 290 प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जीत हासिल की।

UP Election Result:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद तीन ऐसी सीट हैं, जहां उसके प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। निर्वाचन अयोग की ओर से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिक प्रतापगढ़ की कुंडा, जौनपुर की मल्हनी और बलिया की रसड़ा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके।

 

जमानत बचाने के लिए किसी उम्मीदवार को कुल मतदान के 16.66 प्रतिशत या 1/6 हिस्से के बराबर मत प्राप्त करना आवश्यक है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कुंडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्र को कुल पड़े 195992 मतों में से सिर्फ 16455 (8.36 प्रतिशत) वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गयी।

इस सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 99,612 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के गुलशन यादव को 69,297 मत प्राप्त हुए। आंकड़ों के अनुसार मल्हनी सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण प्रताप सिंह अपनी जमानत नहीं बचा पाये।

उन्हें कुल 2,26,321 मतों में से केवल 18319 वोट (8.01 प्रतिशत) ही प्राप्त हुए। सिंह वर्ष 2014 में जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं। इस सीट पर सपा उम्मीदवार लकी यादव ने जीत हासिल की। उन्हें 97,357 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड के धनंजय सिंह को 79,830 मत प्राप्त हुए।

रसड़ा सीट के लेकर जो जो आंकड़ा उपलब्ध कराया गया है उसके मुताबिक भाजपा उम्मीदवार बब्बन को कुल पड़े 1,99,047 मतों में से 24,235 (12.08 प्रतिशत) वोट मिले जो 1/6 से कम है, लिहाजा वह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। रसड़ा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह ने जीत हासिल की, जिन्हें 87,887 वोट प्राप्त हुए।

सिंह के के निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र को 81,304 मत मिले। पूरे चुनाव में रसड़ा ही एकमात्र सीट है जहां बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है। आंकड़ों की तुलना करने से पता चलता है कि जमानत बचाने के मामले में भाजपा का रिकॉर्ड वर्ष 2017 के मुकाबले वर्ष 2022 में बेहतर रहा। वर्ष 2017 में पांच सीट पर भाजपा की जमानत जब्त हुई थी।

इनमें सहसवान, गौरीगंज, रायबरेली, सादाबाद और सोरांव शामिल थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 255 सीट पर जीत हासिल हुई, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीट पर विजय प्राप्त हुई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 111 तथा उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल को आठ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीट मिली।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPकांग्रेसबीएसपीराजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो