लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: योगी सरकार का दावा- 75 में से 44 जिले छुट्टा पशुओं से मुक्त, PM मोदी ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का किया है वादा

By विशाल कुमार | Updated: February 27, 2022 08:08 IST

पिछले रविवार को उन्नाव में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए 10 मार्च के बाद नई व्यवस्था की जाएगी। मैं नई व्यवस्था लाऊंगा ताकि लोग गोबर से कमाई कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने 10 मार्च के बाद आवारा पशुओं से निपटने के लिए एक नई नीति का वादा किया है।राज्य सरकार ने कहा कि मंडी परिषद द्वारा प्राप्त 3 फीसदी आय छुट्टा मवेशियों के कल्याण पर खर्च की जाएगी।राज्य में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित 572 गौशालाएं पंजीकृत हैं।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च के बाद आवारा पशुओं से निपटने के लिए एक नई नीति का वादा किया है लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि समस्या केवल कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य के 75 में से 44 जिलों को आवारा पशुओं से मुक्त प्रमाणित किया गया है।

पिछले रविवार को उन्नाव में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए 10 मार्च के बाद नई व्यवस्था की जाएगी। मैं नई व्यवस्था लाऊंगा ताकि लोग गोबर से कमाई कर सकें।

एक विज्ञप्ति में, राज्य सरकार ने कहा कि मंडी परिषद द्वारा उपकर के रूप में प्राप्त 3 फीसदी आय गौ सेवा आयोग के माध्यम से पंजीकृत गौशालाओं में छुट्टा मवेशियों के कल्याण पर खर्च की जाएगी।

इसमें कहा गया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश गौशाला अधिनियम के तहत राज्य में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित 572 गौशालाएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 394 सक्रिय हैं। लगभग 45 पंजीकृत गौशालाओं को 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आवारा पशुओं को खिलाने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को 474 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सरकार का दावा है कि पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी नियमित रूप से राज्य के सभी 75 जिलों में गोशालाओं की निगरानी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का दौरा करते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे