UP Election 2022: किसान कैसे भूल सकता है, भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 29, 2022 03:22 PM2022-01-29T15:22:35+5:302022-01-29T15:26:10+5:30

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

UP Election 2022 SP chief Akhilesh Yadav 3 agriculture laws farmers BJP should tell public uttar pradesh | UP Election 2022: किसान कैसे भूल सकता है, भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया हमला

भाजपा घबराई हुई है और जो पहलवान हार जाता है वह कभी काटता है, कभी नोचता है।

Highlightsजनता राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के हत्यारों का सम्मान करने वालों को सबक सिखाएगी।उप्र का चुनाव परिणाम खुशहाली का परिणाम लेकर आएगा।भाजपा के लोग हार चुके हैं, किसान इनको हराएंगे।

UP Election 2022: गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर हमला किया। भाजपा ने किसानों का अपमान किया, उनकी आय दोगुनी नहीं की। भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि वे तीन कृषि कानून उनके लिए कैसे फायदेमंद थे।

अब जब उन्होंने इसे वापस ले लिया है, तो उन्हें भी कहना चाहिए कि वे उनके लिए कैसे फायदेमंद नहीं थे। उन्‍होंने तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिरकार भाजपा ने किसानों को अपमानित क्‍यों किया। यादव ने कहा कि किसान कैसे भूल सकता है कि भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया।'

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो हम समाजवादी कैंटीन शुरू करेंगे, जहां आपको 10 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। हम जनरल स्टोर भी शुरू करेंगे, जहां रियायती दरों पर राशन और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी, शहरी रोजगार गारंटी कानून भी लाएंगे।

 

यादव ने सपा और रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि ''आज मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे साथ जयंत चौधरी जी हैं और हम दोनों मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।'' उन्‍होंने कहा कि मतदाता यह बात जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों की खुशहाली की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने सभी किसानों को एक साथ लाकर आंदोलन किये। जयंत चौधरी जी और यहां पर जितने लोग किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को बचाने और उसे आगे ले जाने का मौका मिला है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, असली सरप्राइज गुजरात से मिलेगा।

गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में हराने का अन्‍न संकल्प लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि ''उप्र की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, यहां की जनता ने खासकर किसान, नौजवान व्यापारी, हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।'' उन्होंने कहा कि ''अगर असली सरप्राइज कहीं से मिलेगा तो वह गुजरात से मिलेगा क्योंकि यूपी के बाद वहां चुनाव होने वाले हैं।''

Web Title: UP Election 2022 SP chief Akhilesh Yadav 3 agriculture laws farmers BJP should tell public uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे