लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव में ममता बनर्जी से प्रचार करना चाहते हैं अखिलेश यादव, किरणमय नंदा आज बनर्जी से करेंगे मुलाकात

By विशाल कुमार | Updated: January 18, 2022 08:10 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा सोमवार को उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल लौटे और उनका 18 जनवरी की शाम को बनर्जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान इस विषय पर चर्चा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव चाहते हैं कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारे लिए प्रचार करें।बनर्जी ने अखिलेश यादव से पहले कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। कोविड-19 पाबंदियों के कारण प्रचार अधिकांश डिजिटल तरीके से किया जा रहा है।

कोलकाता:समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा लिए प्रचार करें।

नंदा सोमवार को उत्तर प्रदेश से लौटे और उनका 18 जनवरी की शाम को बनर्जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान इस विषय पर चर्चा होगी।

नंदा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह अभूतपूर्व थी। पूरे देश ने उस लड़ाई को देखा। समाजवादी पार्टी और हमारी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहते हैं कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारे लिए प्रचार करें। बनर्जी ने अखिलेश यादव से पहले कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।’’

नंदा ने कहा कि कोविड-19 पाबंदियों के कारण प्रचार अधिकांश डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी एक मजबूत नेता हैं और जिस तरह से उन्होंने भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह पूरे विपक्ष के लिए एक सबक है। मैं यहां उनके साथ प्रचार के कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए हूं। मैं उनसे मंगलवार को मिलूंगा।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील