लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा की सरकार बनी तो आईटी क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार, अखिलेश यादव ने किया वादा

By भाषा | Updated: January 22, 2022 20:15 IST

अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव में पहलीबार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा प्रमुखमैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ:उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सूबे के युवाओं को लुभाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शनिवार को अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा की। 

अखिलेश यादव ने राज्य के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार देने को लेकर घोषणा यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। इस अवसर पर बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी व इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल हुईं। अखिलेश ने बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया को बरेली कैंट से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा संडीला से पूर्व विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी पार्टी में शामिल हुईं। 

इस पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अधिकृत तौर पर घोषणा की। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

सपा के संस्थापक एवं अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। 

आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वो सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी। यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो समाजवादी पार्टी 18 लाख लैपटॉप बांट सकती है उसको 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा। आईटी सेक्टर के लिए पहला संकल्प हैं कि 22 लाख युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।’’

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस