लाइव न्यूज़ :

मतगणना में हो सकती है धांधली-बेइमानी...9 तारीख को ट्रैक्टर लेकर मतगणना केंद्रों पर डेरा डाले जनता- बोले राकेश टिकैत

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 13:49 IST

UP Election 2022: यूपी में आज छठे चरण के लिए अम्बेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, और बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चुनाव मतगणना में गड़बड़ी होने की बात कही है।उन्होंने निगरानी रखने के लिए लोगों से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचने को कहा है। आज यूपी में छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है।

UP Election 2022: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बारे में एक बड़ा एलान किया है। राकेश टिकैत ने बागपत में एक रैली के दौरान मतगणना के समय गड़बड़ी होने की बात कही है। भाजपा का हमेशा के लिए विरोधी कहे जाने वाले राकेश टिकैत ने मतगणना के दिन सतर्क रहने को कहा है और उस दिन मतगणना स्थल पर सभी जनता को जाने की अपील की है। उनको डर है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हो सकता है कि मतगणना स्थल पर ही कुछ गड़बड़ी की जाए। आपको बता दें कि आज छठे चरण का मतदान हो रहा है जिसमें अभी 10 जिलों पर वोट डाले जा रहे हैं। 

क्या कहा किसान नेता ने

किसान नेता राकेश टिकैत ने इस पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी का जनता में विरोध है और चुनाव में उसको नुकसान हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए ऐसा हो सकता कि मतगणना के समय गड़बड़ी हो। राकेश टिकैत ने जनता से अपील करते हुए कहा, ''जिला पंचायत (चुनाव) में जो किया गया था, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचें और मतगणना स्थलों पर ट्रैक्टर के साथ डेरा डालें।''

'किसानों की फसलें भी डिजिटल इंडिया कैंपेन' से जोड़ दी जाएं- राकेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने कहा, 'किसानों की फसलें भी 'डिजिटल इंडिया कैंपेन' से जोड़ दी जाएं, तो हमारा गन्ने का भुगतान भी हो जाए। हम जिस बेल्ट में हैं, एक साल से गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है लेकिन चुनाव के दौरान भुगतान 10 दिन में या 15 दिन में भी हुआ है।' उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब यह है कि सरकार जब चाहे भुगतान करवा सकती है। यदि चुनाव हर साल हों, तो गन्ने का भुगतान भी हर साल हो सकता है। देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है उससे कुछ बदलाव हो सकता है।'

आज हो रहे छठे चरण का चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के छठे चरण के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उम्मीदवारी वाले गोरखपुर सदर समेत 57 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथगोरखपुरराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए