लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौर में मानवता भूले लोग, कोविड मरीज की मौत के बाद पुल से नदी में फेंका शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 15:35 IST

कोविड-19 महामारी ने दुनिया में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि समझ ही नहीं आता है कि हम किस दौर में आ गए हैं। मानवता को शर्मसार करने की कई घटनाएं हमारे सामने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित मरीज के शव को नदी में फेंकते वीडियो वायरलशव को पुल से नदी में फेंक रहे थे दो लोगआरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया

कोविड-19 महामारी ने दुनिया में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि समझ ही नहीं आता है कि हम किस दौर में आ गए हैं। मानवता को शर्मसार करने की कई घटनाएं हमारे सामने हैं। कभी शवों को जलाने के लिए कतारें लगानी पड़ती है तो कहीं शवों को नदी में बहा दिया जाता है। हालिया मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सामने आया है। जिसमें दो युवक एक शव को पुल से राप्ती नदी में फेंक देते हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग राप्ती नदी के ऊपर बने पुल पर एक शव को उठाए हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने पीपीई किट पहना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बलरामपुर जिले का है, जिसे 28 मई को पुल से गुजर रहे एक दंपती ने रिकॉर्ड किया गया था।  

कोरोना संक्रमित मरीज का था शव

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने पुष्टि की है कि वह शव एक कोरोना संक्रमित मरीज का ही था और उनके परिजन फेंकने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मरीज की 28 मई को हुई थी मौत

सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि 25 मई को कोरोना संक्रमण के चलते मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ था और 28 मई को उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक शव को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया है कि उसके रिश्तेदारों ने शव को नदी में फेंका था। उन्होंने कहा कि हमने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। 

बड़ी संख्या में नदी में बहाए शव

इसी महीने में ऐसे कई वी‍डियो सामने आए थे, जिसमें बड़ी संख्या में शव नदी में बहते नजर आए थे। बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में कई जगह  शव मिले थे। अकेले बिहार के बक्सर जिले में 71 शवों को निकाला गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच