यूपी CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

By स्वाति सिंह | Published: April 20, 2020 09:03 AM2020-04-20T09:03:50+5:302020-04-20T09:04:24+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। किडनी और लीवर की समस्या पर उन्हें 13 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

UP CM Yogi Adityanath father Anand Singh Bisht in critical condition, admitted to AIIMS | यूपी CM योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

आनंद सिंह बिष्ट (89) उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे।

HighlightsCM योगी के पिता को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें किडनी और लीवर की समस्या है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई है। शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया है। हालांकि, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि सीएम योगी के पिता उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहते हैं। आनंद सिंह बिष्ट (89) उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं। उन्हें बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था।

यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया है। लेकिन रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौड़ी में उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

Web Title: UP CM Yogi Adityanath father Anand Singh Bisht in critical condition, admitted to AIIMS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे