लाइव न्यूज़ :

यूपी: पूर्व मंत्री और बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, पिछले महीने मायावती ने पार्टी से निष्कासित किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 15:49 IST

औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों के कई और नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया।औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।पिछले महीने मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित नेता नकुल दुबे बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी में शामिल कराया।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। दुबे को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुजन समाज पार्टी के स्तंभ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हमारा मानना है कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

दुबे ने कांग्रेस के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘‘आने वाले समय में हम सब मिलकर सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।’’

वर्ष 2007-12 के दौरान उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में दुबे ने बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। किसी समय उन्हें बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शुमार किया जाता था।

बता दें कि, पिछले महीने 16 अप्रैल को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण ये कदम उठाया गया था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसबीएसपीPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष