लाइव न्यूज़ :

यूपी: डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, सात घंटे शवगृह के फ्रीजर में रहा शव, सात घंटे बाद जिंदा मिला

By विशाल कुमार | Updated: November 21, 2021 10:57 IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 40 वर्षीय शख्स का शव पोस्टमॉर्टम किए जाने से पहले शवगृह के फ्रीजर में रख दिया गया. करीब सात घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा दाखिल करने जा रही थी तब श्रीकेश कुमार की रिश्तेदार मधु बाला ने देखा की कुमार के शरीर में हलचल हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 40 वर्षीय शख्स को मृत घोषित कर दिया गया था।शवगृह के फ्रीजर में सात घंटे रखे जाने के बाद जिंदा पाया गया।डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराएगा परिवार।

बरेली:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक 40 वर्षीय शख्स मृत घोषित किए जाने और शवगृह के फ्रीजर में सात घंटे रखे जाने के बाद जिंदा पाया गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद के नगर निगम में एक बिजलीकर्मी श्रीकेश कुमार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए थे और उन्हें गुरुवार की रात जिला अस्पताल ले जाया गया था. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

इसके बाद कुमार को अगले दिन पोस्टमॉर्टम किए जाने से पहले शवगृह के फ्रीजर में रख दिया गया. करीब सात घंटे बाद जब पुलिस पंचनामा दाखिल करने जा रही थी तब कुमार की रिश्तेदार मधु बाला ने देखा की कुमार के शरीर में हलचल हो रही थी।

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे वीडियो में हैरान मधु बाला ने कहा कि वह मरे नहीं हैं. ऐसा कैसे हो रहा है। देखिए ये कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं और वह सांस ले रहे हैं।

मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवसिंह ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और फिलहाल उनकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है। अभी हम इसे लापरवाही कहने की जल्दबाजी नहीं कर सकते हैं।

हालांकि, परिवार का कहना है कि वे डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराएंगे क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के बाद भी लगभग मार ही दिया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBareilly Policeडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित