लाइव न्यूज़ :

निर्भया के दादा के साथ CMO ने की बदसलूकी, पूछा- क्यों भेजा था दिल्ली?, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 15:04 IST

Nirbhaya Gangrape: साल 2012 के 16 दिसंबर को एक चलती बस में निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था। जिसकी वजह से निर्भया की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया के पैतृक गांव मड़ावरा कला में निर्भय के नाम पर यूपी की सरकार ने अस्पताल बनवाया था।निर्भया के चारों दोषी की डेथ वारंट दो बार टाली जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश से दिल्ली की निर्भया (गैंगरेप पीड़िता) के दादा के साथ एक बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। जिसको आरोप यूपी बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पर लगा है। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्भया के दादा के साथ बदसलूकी की है। 2012 के 16 दिसंबर को दिल्ली में निर्भया (बदला हुआ नाम) का गैंगरेप हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 

निर्भया के परिजन और सीएमो में  क्यों हुआ विवाद? 

निर्भया के पैतृक गांव बलिया में निर्भया के नाम पर अस्पताल बना है। अस्तपाल में डॉक्टर की मांग के को निर्भया के परिजन और गांव के कुछ लोग धरने पर बैठे थे। धरने की बात को सुनकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिस गांव में किसी ने भी डॉक्टर की पढ़ाई नहीं की हो वहां के अस्पताल में हम डॉक्टर नहीं देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सीएमो के इस बात पर निर्भया के दादा कहते हैं, निर्भया का कोई अपमान ना करे। 

कौन है निर्भया, डॉक्टरी पढ़ रही थी तो दिल्ली क्यों भेजा? - सीएमो ने पूछा से सवाल

परिजनों का दावा है कि बलिया के सीएमओ ने कहा कि आज तक निर्भया के गांव में किसी ने भी डॉक्टर की पढ़ाई तो की नहीं और यहां के लोगों को डॉक्टर चाहिए। पहले डॉक्टर की पढ़ाई करें फिर इसी अस्पताल में डॉक्टर बन जाएं। इस गांव ने कभी डॉक्टर तो बनाया नहीं तो अस्पताल क्यों खुलवाया? हम कहां से डॉक्टर लाएं, जितने पद हैं उतने डॉक्टर हैं नहीं। 

वीडियो में दिख रहा है कि बलिया के सीएमओ ने कहा, निर्भया कौन है? अगर वह डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी, तो वह दिल्ली क्यों गई?' 

बता दें कि  निर्भया के पैतृक गांव मड़ावरा कला में निर्भय के नाम पर यूपी की सरकार ने अस्पताल बनवाया था। निर्भया का सपना था कि वह डॉक्टर बन सके। निर्भया के चारों दोषी की डेथ वारंट दो बार टाली जा चुकी है। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली की एक कोर्ट में लंबित है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप