लाइव न्यूज़ :

यूपी: सपा नेता और अखिलेश यादव के करीबियों के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की, लखनऊ, मऊ और मैनपुरी पहुंची टीमें

By विशाल कुमार | Updated: December 18, 2021 13:35 IST

आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। 2014 में, वह घोसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देखबर मिलते ही सपा कार्यकर्ता राय के आवास के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे।विभाग मैनपुरी में मनोज यादव और लखनऊ में जैनेंद्र यादव के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहा।दोनों लोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।

लखनऊ:आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। 2014 में, वह घोसी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार थे।

वाराणसी से आयकर अधिकारियों की एक टीम शनिवार की सुबह मऊ पहुंची और सहादतपुरा इलाके में राय के घर पर सुबह करीब सात बजे तलाशी शुरू की। सपा नेता और उनका परिवार पिछले दो घंटे से घर में बंद है।

छापेमारी की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ता राय के आवास के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि राजीव राय पर आयकर विभाग के छापे टैक्स चोरी के संदेह में हैं।

आयकर विभाग मैनपुरी में आरसीएल समूह के मालिक मनोज यादव और लखनऊ में जैनेंद्र यादव के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहा है। दोनों लोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।

मैनपुरी में, आयकर अधिकारी 12 वाहनों के काफिले में पहुंचे और मनोज यादव के आवास को घेर लिया। किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं है। अधिकारी तलाशी अभियान चला रहे हैं और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. हाल के दिनों में राय ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री हाल के दिनों में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं ये सभी परियोजनाएं उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गईं, जबकि भाजपा ने कहा है कि यह चुनावों में श्रेय लेने का एक प्रयास है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया