लाइव न्यूज़ :

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, गुजरात के फार्महाउस में तेंदुए-घोड़ी के बीच याराना रिश्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 16:10 IST

पटेल कहते हैं कि यह तेंदुआ रोज रात को आने लगा है। उन्होंने बुधवार को बताया, ‘‘तेंदुआ घास पर लोटता है और घोड़ी के पास खेलता है। घोड़ी को इससे कोई परेशानी नहीं होती और बिना किसी डर के वहीं खड़ी रहती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजहां पर यह घोड़ी बंधती है, यह खोदे गए एक गड्ढे में यह शावक बैठता है। यह फार्म हाउस मेरे घर से करीब 25 मीटर की दूरी है। शाम घिरने के बाद तेंदुआ वापस जाने से पहले घोड़ी के पास आकर बैठ जाता है

कहते हैं कि घोड़ा घास से यारी नहीं कर सकता पर शायद तेंदुए से कर सकता है। जी हां, इस बात पर विश्वास करना बहुत कठिन है लेकिन यह हकीकत है कि गुजरात के एक फार्महाउस में तेंदुए और घोड़ी के बीच दोस्ती का रिश्ता अब गहराने लगा है।

वडोदार के बाहरी इलाके के गांव विरोड के जंगलों के निकट बने फार्महाउस पर एक करीब डेढ़ साल का तेंदुआ, बीते चार पांच दिनों से वहां पेड़ से बंधी घोड़ी के पास आ रहा है। वह शायद उसे पसंद करने लगा है। यह फार्महाउस एक ग्रामीण जगदीशभाई पटेल का है।

पटेल कहते हैं कि यह तेंदुआ रोज रात को आने लगा है। उन्होंने बुधवार को बताया, ‘‘तेंदुआ घास पर लोटता है और घोड़ी के पास खेलता है। घोड़ी को इससे कोई परेशानी नहीं होती और बिना किसी डर के वहीं खड़ी रहती है।’’

पटेल कहते हैं कि इस बिन बुलाए मेहमान को लेकर उनके परिजन के माथे पर जरूर शिकन रहती है तो दूसरी ओर गांव वाले इन दोनों जीवों के बीच पनप रहे इस रिश्ते के खूबसूरत क्षणों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। पटेल ने कहा, ‘‘यह फार्म हाउस मेरे घर से करीब 25 मीटर की दूरी है। शाम घिरने के बाद तेंदुआ वापस जाने से पहले घोड़ी के पास आकर बैठ जाता है और कुछ घंटों के बाद जंगलों में वापस चला जाता है। तेंदुए ने किसी इंसान पर तो हमला नहीं किया पर कुछ दिन पहले एक कुत्ते को निशाना जरूर बनाया था।’’

वे कहते हैं कि खेतों पर काम करने वाले मजदूर घोड़ी को दाना डालने में कतरा रहे है और सतर्कता के तौर पर उन्होंने दूसरे मवेशियों को दूसरी जगह भेज दिया है। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि वे इस तेंदुए को पकड़ें।

शहर में कार्यरत स्वयं सेवी संगठन वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट के अरविंद पवार ने बताया कि उन्होंनें दो नाइट विजन कैमरे लगाए हैं ताकि तेंदुए का चित्र लिया जा सके। जिला वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य नितिन पटेल ने कहा कि इस युवा तेंदुए की मां को भी एक वीडियो फुटेज में फार्महाउस में देखा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां पर यह घोड़ी बंधती है, यह खोदे गए एक गड्ढे में यह शावक बैठता है। उसकी मां को पास के एक पेड़ पर चढ़ते देखा गया है। उन्होंने बताया कि वहां पास में एक भोजन के साथ पिंजरा लगाया गया है लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। 

टॅग्स :गुजरातफ्रेंडशिप डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos