लाइव न्यूज़ :

जब तक आप जेल न चले जाएं, आप अच्छा नेता नहीं बन सकते हैं, तृणमूल के गुंडों की धमकियों से डरे नहींः घोष

By भाषा | Updated: January 30, 2020 18:52 IST

भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘ सिर्फ घर पर बैठकर अच्छा नेता बनने की उम्मीद न करें। आप सभी को काम करना होगा। आपको सक्रिय होना पड़ेगा ताकि पुलिस आपको गिरफ्तार करने को मजबूर हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के गुंडों की धमकियों से डरे नहीं।इस महीने की शुरुआत में भी घोष ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए एक और विवाद खड़ा कर दिया कि बिना जेल गए कोई अच्छा नेता नहीं बन सकता है।

सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ‘सक्रिय’ होने को कहते हुए घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि घर पर बैठना किसी को अच्छा कार्यकर्ता नहीं बनाता है। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘ सिर्फ घर पर बैठकर अच्छा नेता बनने की उम्मीद न करें। आप सभी को काम करना होगा। आपको सक्रिय होना पड़ेगा ताकि पुलिस आपको गिरफ्तार करने को मजबूर हो जाए।

तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की धमकियों से डरे नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब तक आप जेल न चले जाएं, आप अच्छा नेता नहीं बन सकते हैं।’’ घोष के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी का नेता होने के नाते उन्हें इस तरह का बयान देने में सावधानी बरतना चाहिए।

इस महीने की शुरुआत में भी घोष ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘ जिन सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उन्हें भाजपा शासित राज्यों में कुत्तों की तरह गोली मार दी गई।’’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालममता बनर्जीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस