लाइव न्यूज़ :

अनलाॉक-3: मुंबई में 5 अगस्त से रोज खुलेंगे मॉल और दुकानें, जानिए क्या-क्या हैं शर्तें

By भाषा | Updated: August 4, 2020 05:40 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई है। वहीं राज्य में कोविड-19 से 15,842 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देBMC के अनुसार मॉल में रेस्तरां और फूडकोर्ट खुलेंगे तो, लेकिन वहां से बस होम डिलीवरी हेागी। BMC ने यह भी साफ कर दिया है कि पांच अगस्त से मुंबई में सारी दुकानें खुली रेहेंगी।

मुंबई: लॉकडाउन नियमों में एक बड़ी ढील देते हुए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार (3 अगस्त) को कहा कि सम-विषम से अलग हटते हुए पांच अगस्त से शहर में सभी दुकानों को खुलने की अनुमति दी जाती है। ‘मिशन बिगिन एगेन’ के तहत परिपत्र जारी करते हुए बीएमसी ने मुम्बई में एक दूसरे से दूरी बनाने के नियम के साथ शराब की दुकानों पर उसकी बिक्री की भी इजाजत दी।

परिपत्र में कहा गया है, ‘‘ यह भी आदेश दिया जाता है कि सम-विषम के विपरीत सभी दुकाने खुलेंगी।’’ बीएमसी ने कहा कि पहले से खुल रही जरूरी चीजों की दुकानें अब भी खुलती रहेंगी, साथ ही सभी गैर जरूरी बाजार, दुकानें भी सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक खुलेंगी। मॉलों और बाजार स्थलों को बुधवार से कामकाज करने की इजाजत होगी लेकिन थियेटर, फूडकोर्ट/रेस्तरां बंद ही रहेंगे। बीएमसी के अनुसार मॉल में रेस्तरां और फूडकोर्ट खुलेंगे तो, लेकिन वहां से बस होम डिलीवरी हेागी। 

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 8,968 नए मामले, 266 लोगों की मौत, 10,221 स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र में सोमवार (3 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि मुम्बई के 43 कोविड-19 रोगियों समेत राज्य में 266 मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15,842 हो गया है। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,018 है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,98,723 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य की राजधानी मुंबई में 970 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,406 हो गई। वहीं उपगनरीय इलाकों में 2,957 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,49,111 हो गए। विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,493 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,970 हो गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"