लाइव न्यूज़ :

अनलॉक-3 की तैयारी : दिल्ली मेट्रो परिचालन के लिए तैयार, हर कोच में अधिकतम 50 यात्री ही कर सकेंगे सफर, रेहडी-पटरी लगाने की मिलेगी अनुमति

By एसके गुप्ता | Updated: July 27, 2020 19:42 IST

मेट्रो सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे के जरिए लोगों की निगरानी करेंगे। दिल्ली मेट्रो के 300 से अधिक मेट्रो ट्रेन सेट है। यह ट्रेन रोज अलग-अलग लाइन पर 5000 से अधिक फेरे लगाती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मेट्रो के परिचालन को लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मेट्रो सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे के जरिए लोगों की निगरानी करेंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली में रोजगार के अवसरों को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली सरकार हर तरह की कोशिशों में लगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दो टूक कहा कि दिल्ली के सुधरते हालातों को ध्यान में रखते हुए दोबारा लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केजरीवाल ने एक रोजगार पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में कई लोगों ने अपना रोजगार खोया है और कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा है।  यह पोर्टल ‘जॉब्स डॉट दिल्ली डॉट गव डॉट इन’ नियोक्ताओं और रोजगार चाहने वाले दोनों के लिये एक ‘रोजगार बाजार’ की तरह काम करेगा।

 दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस रोजगार पोर्टल की सेवायें निशुल्क होंगी और किसी भी आवेदक को इसमें पंजीकरण के लिये कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें रोजगार की तलाश है, वहीं दूसरी तरफ कई व्यापारी, कारोबारी, पेशेवर, ठेकेदार हैं जिन्हें उनके काम के लिये सही व्यक्ति नहीं मिल पा रहा है। यह पोर्टल दोनों को एक मंच पर आमने सामने लाकर इस कमी को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि एक विशेष आदेश जारी किया जा रहा है, जिसमें रेहड़ी, ठेले वालों को काम शुरू करने की अनुमति दी जा रही है।

हर कोच में अधिकत्तम 50 यात्री कर पाएंगे सफरदिल्ली में मेट्रो के परिचालन को लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जब मेट्रो का परिचालन होगा तो उसमें भीड़ नहीं दिखेगा। हर कोच में अधिकत्तम 50 यात्री ही सफर कर पाएंगे। मेट्रो सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे के जरिए लोगों की निगरानी करेंगे।

 दिल्ली मेट्रो के 300 से अधिक मेट्रो ट्रेन सेट है। यह ट्रेन रोज अलग-अलग लाइन पर 5000 से अधिक फेरे लगाती हैं। डीएमआरसी के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मेट्रो परिचालन जरूरी है। फिलहाल दिल्ली सरकार की ओर से मेट्रो परिचालन को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी