लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री का बयान, जेएनयू छात्रों पर हमला सुनियोजित षड्यंत्र, मार्क्सवादी पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: January 7, 2020 03:24 IST

केरल से एकमात्र केंद्रीय मंत्री, मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि देश के विश्वविद्यालयों की छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। मुरलीधरन ने यहां मीडिया से कहा, "जेएनयू परिसर के भीतर हुई हिंसा एक सुनियोजित षड्यंत्र था।"

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, “धुर वामपंथी संगठनों के छात्र और कांग्रेस इस हिंसा के पीछे हैं। वे परिसरों के सामान्य वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं।”जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़ बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों एवं शिक्षकों पर नकाबपोशों द्वारा किया गया हमला एक सुनियोजित षड्यंत्र था। वहीं कांग्रेस की केरल इकाई ने भाजपा पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह असहमति के स्वरों को हमेशा नहीं दबा सकती।

केरल से एकमात्र केंद्रीय मंत्री, मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि देश के विश्वविद्यालयों की छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। मुरलीधरन ने यहां मीडिया से कहा, “जेएनयू परिसर के भीतर हुई हिंसा एक सुनियोजित षड्यंत्र था। यह देश के विश्वविद्यालयों की छवि धूमिल करने की साजिश है कि परिसरों में हिंसा का माहौल है।”

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी पार्टी का हिंसा करने का और फिर पीड़ितों को अपराधी बताने का इतिहास रहा है।

मंत्री ने कहा, “धुर वामपंथी संगठनों के छात्र और कांग्रेस इस हिंसा के पीछे हैं। वे परिसरों के सामान्य वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं।” हालांकि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि जेएनयू के शिक्षकों एवं छात्रों पर ‘‘संघ परिवार की ताकतों द्वारा किया गया हमला फासीवाद का डर दिखाता है जिससे देश ग्रस्त हो चुका है।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बयान में कहा, “भाजपा को यह समझना चाहिए कि वे असहमति के स्वरों को हमेशा नहीं दबा सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की आपराधिक चुप्पी ने हिंसा को बढ़ावा दिया है।” मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी हिंसा की यह कहते हुए निंदा की कि परिसर के भीतर छात्रों एवं शिक्षकों पर “नाजी तरीके से किए गए हमले” देश में अशांति एवं हिंसा पैदा करने की कोशिश थी। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया