लाइव न्यूज़ :

धर्मान्तरण के खिलाफ कार्रवाई के लिये केंद्रीय मंत्री ने योगी की सराहना की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:49 IST

Open in App

मथुरा, एक जुलाई उत्तर प्रदेश में धर्मान्तरण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुये कहा कि जो लोग इसे 'बढावा' देते हैं वे सब 'बेनकाब' हो चुके हैं।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि धर्मान्तरण लंबे समय से जारी है और सख्त कार्रवाई के अभाव में यह चलता रहा।

उन्होंने वृंदावन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''धर्मान्तरण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये योगी आदित्यनाथ विशेष सराहना के पात्र हैं ।'' साथ ही कहा कि ऐसे लोग अब बेनकाब हो गये हैं ।

मंत्री ने कहा कि लोगों को इसके खिलाफ आगे आना चाहिये और पूछा कि 'धर्मनिरपेक्ष ताकते अब क्यों नहीं प्रतिक्रिया दे रही है' ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?