लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को इस्तीफा देंगे केंद्रीय मंत्री नकवी और आरसीपी सिंह, प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में सराहना की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 15:39 IST

प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के लिए आखिरी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। नकवी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के योगदान की सराहना की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दोनों नेताओं के लिए आखिरी थी। दोनों नेताओं का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता आज प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें भी जदयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया । लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि नकवी अभी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री हैं और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता हैं। राज्यसभा में उनका कार्यकाल इसी साल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। पिछले दिनों राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नयी भूमिका सौंप सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुख्तार अब्बास नक़वीजेडीयूBJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos