लाइव न्यूज़ :

फेक सेल्फी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने केरल DGP को लिखा पत्र, पुलवामा में शहीद जवान के अंतिम संस्कार में हुए थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2019 09:26 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस 16 फरवरी को वायनाड में वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुये थे।

Open in App
ठळक मुद्दे14 फरवरी को हुआ पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।  सीआरपीएफ ने फेक वीडियो व फोटो के लिए जारी की थी एडवाइजरी 

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने रविवार को केरल के डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की कि कुछ शरारती तत्व सीआरपीएफ जवानों के अंतिम संस्कार में ली गई उनकी तस्वीर को एक ‘सेल्फी’ के तौर पर जारी कर रहे हैं।

अपने पत्र में मंत्री ने कहा कि वह 16 फरवरी को वायनाड में वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुये थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए। 

उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने ताबूत के नजदीक खड़ी मेरी तस्वीर ली थी। मेरे मीडिया सचिव ने यही तस्वीर मेरे फेसबुक पर लगा दी। तस्वीर को मेरे द्वारा सेल्फी लेने का आरोप लगाते हुये कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फर्जी खबरें फैला दी।

उन शरारती तत्वों के कृत्य ने जनता में मेरी प्रतिष्ठा धूमिल की है जो भारतीय दंड संहिता के प्रवाधानों के तहत एक दंडनीय अपराध है।’’ 

सीआरपीएफ ने फेक वीडियो व फोटो के लिए जारी की थी एडवाइजरी 

आतंकियों द्वारा पुलवामा हमले को अंजाम दिए जाने के बाद से सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि फोटो घटनास्थल की हैं। साथ ही कुछ वीडियो भी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों द्वारा फिल्माया गया बताया जा रहा है। इसे लेकर सीआरपीएफ ने फेक वीडियो व फोटो के लिए एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर न शेयर करें।   

14 फरवरी को हुआ पुलवामा में भी आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं