लाइव न्यूज़ :

काशी-तमिल संगमम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगाये चौके-छक्के, खेला मैत्री मैच, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 11, 2022 18:22 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने काशी तमिल संगमम के अंतर्गत वाराणसी में हो रही खेल प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और साथ में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान में काशी-तमिल संगमम का मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे वाराणसी अनुराग ठाकुर ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान में काशी-तमिल मैत्री क्रिकेट मैच खेला अनुराग ठाकुर ने काशी और तमिल संस्कृतियों को महान बताते हुए की तारीफ

वाराणसी: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिन के दौरे पर रविवार को बनारस पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यहां पर चल रहे काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। अनुराग ठाकुर ने काशी तमिल संगमम के अंतर्गत हो रही खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और साथ में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान में काशी-तमिल संगमम का मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला।

इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "काशी और तमिल संगम ने संस्कृतियों को बढ़ावा देने में मदद की है। यह सदियों पुराना रिश्ता है, जिसे पीएम मोदी ने फिर से जिंदा किया है। यहां के गेमिंग प्लेटफॉर्म ने दोनों राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद की है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच यह मधुर संबंध आज का नहीं बल्कि काफी ऐतिहासिक और पुराना है। मौजूदा कार्यक्रम से दक्षिण और उत्तर के लोगों ने एक दूसरे को जाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केवल काशी ही नहीं बल्कि तमिलनाडु में भी काशी-तमिल संगम का काफी सकारात्मक असर पड़ रहा है और वहां के लोग भी बाबा विश्वनाथ की इस धरा के बेहद पावन मानते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन के कारण काफी चीजों पर से पर्दा उठा है। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भी बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काफी सहयोग किया है। इस कारण 'एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को मूर्त रूप मिल सका है।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरKashiवाराणसीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव