लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-कब तक चुप रहेंगी, जानें मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: June 21, 2021 19:46 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं अदालत का आभार व्यक्त करती हूं, क्योंकि यह उन लोगों को विश्वास दिलाएगा जिन्हें परेशान किया गया था, हत्या कर दी गई थी और जिन महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलात्कार की शिकार महिलाओं के लिए कोई जुलूस क्यों नहीं निकाला। 6 साल के पोते के सामने उसके साथ बलात्कार किया गया था क्योंकि वह एक भाजपा की कार्यकर्ता है। वह चुप रहकर और कितने बलात्कार देखेंगी ?

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को राज्य में चुनाव के बाद की हिंसा की शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश को वापस लेने और उस पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद अमेठी सांसद ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को भी धन्यवाद दिया है। 

ईरानी ने कहा कि मैं अदालत का आभार व्यक्त करती हूं, क्योंकि यह उन लोगों को विश्वास दिलाएगा, जिन्हें परेशान किया गया था, हत्या कर दी गई थी और जिन महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था, उन्हें न्याय मिलेगा। मैं अपने लोकतंत्र में पहली बार देख रहीं हूं कि सीएम लोगों को मरते हुए देख रहे हैं क्योंकि उन्होंने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहली बार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, हजारों लोग अपने घरों/गांवों को छोड़कर सीमा पार कर रहे हैं और ममता बनर्जी और टीएमसी से माफी की भीख मांग रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि वे धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

हाल की मे टीएमसी सदस्यों द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए 60 वर्षीय महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस घटना को याद करते हुए ईरानी ने सवाल किया कि वह (बनर्जी) और कितने बलात्कारों को चुप रहकर देखेंगी? उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके घरों से दूर ले जाया जाता है और खुलेआम बलात्कार किया जाता है, चाहे वह दलित हो या आदिवासी महिला।

एक 60 वर्षीय महिला यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची कि उसके 6 साल के पोते के सामने उसके साथ बलात्कार किया गया था क्योंकि वह एक भाजपा की कार्यकर्ता है। वह चुप रहकर और कितने बलात्कार देखेंगी ? क्या आम आदमी अपने राज्य में सुरक्षित है? मैं उन लोगों से सवाल करना चाहती हूं जो खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता कहते हैं, उन्होंने प्रेस क्लब के सामने बलात्कार की शिकार महिलाओं के लिए कोई जुलूस क्यों नहीं निकाला।

टॅग्स :स्मृति ईरानीममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!