शाह ने कहा, पीएम मोदी के कारण योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया

By भाषा | Published: June 21, 2019 02:39 PM2019-06-21T14:39:26+5:302019-06-21T14:39:26+5:30

शाह ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य लोगों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "योग भारत के प्राचीन इतिहास और विविधता का प्रतीक है। यह विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है।"

Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak. | शाह ने कहा, पीएम मोदी के कारण योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया

शाह ने एक सभा को भी संबोधित किया और लोगों को उनके जीवन में योग का महत्व बताया।

Highlightsनकवी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ''विश्वसनीय ब्रांड'' बना दिया है।मीडिया से बात करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ योग शास्त्र भारत की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग को दुनिया के सामने लाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए शुक्रवार को कहा कि योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया है। शाह ने योग के बढ़ावा देने की दिशा में मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री की पहल के चलते ही योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली और अब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शाह ने रोहतक में योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्ताव के कुछ ही महीने बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने की घोषणा की।


शाह ने यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य लोगों के साथ योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "योग भारत के प्राचीन इतिहास और विविधता का प्रतीक है। यह विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है।"


गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते दुनिया भर के लोग न सिर्फ योग दिवस मनाते हैं बल्कि उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बना लिया है। शाह ने एक सभा को भी संबोधित किया और लोगों को उनके जीवन में योग का महत्व बताया।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने योग को बढ़ावा देने के मोदी सरकार और अपने प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 80 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम राजधानी के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।

2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ''विश्वसनीय ब्रांड'' बना दिया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का ''विश्वसनीय ब्रांड'' बना दिया है।

''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर नकवी ने नई दिल्ली के पटेल नगर में योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग पूरी दुनिया की सेहत का “भारतीय हेल्थ हैंपर” बन गया है।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत "योग" को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का "विश्वसनीय ब्रांड" बना दिया है। मंत्री ने कहा कि भारतीय सेहत संस्कार "योग" आज दुनिया के "सिर का ताज" बनता जा रहा है। हमें गर्व है कि मेरे भारत की सदियों पुरानी विरासत पूरी दुनिया और लोगों के "सेहत का संसाधन" साबित हो रही है। मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ कर योग सेहत का साथी बन गया है। 

योग भारत की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है : गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है और इसे विश्वभर में उत्साह के साथ किया जाता है। ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मौके पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने लोगों के साथ कई आसन किए।


मीडिया से बात करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘ योग शास्त्र भारत की संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। इसे विश्वभर में मान्यता दिये जाने के साथ उत्साह के साथ इसका अभ्यास किया जाता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह से योग समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेगा।’’ 

Web Title: Union Home Minister Amit Shah and Haryana CM ML Khattar perform Yoga at Rohtak.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे