लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू कश्मीर में कैट की पीठों में दो-दो पदों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की जम्मू और श्रीनगर पीठों में, प्रत्येक में न्यायिक और प्रशासनिक सदस्यों के एक-एक पद सृजित किये जाने की बुधवार को मंजूरी दी।

कैट सरकारी कर्मचारियों के सेवा से जुड़े विषयों पर निर्णय करता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू और श्रीनगर में कैट पीठों के लिए दो पदों (न्यायिक एवं प्रशासनिक सदस्यों के एक-एक पदों) को मंजूरी दी। ’’

उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर, प्रत्येक के लिए क्रमश: एक-एक न्यायिक और एक-एक प्रशासनिक सदस्य के पद को मंजूरी दी गई है।

इस कदम का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कर्मचारियों को त्वरित और वहनीय न्याय प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई