लाइव न्यूज़ :

"भारत जोड़ो यात्रा असफल हुई इसलिए कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग उठाई", बोले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

By भाषा | Updated: April 10, 2023 07:25 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नुकसान को लेकर बोला है। उन्होंने कहा है कि ‘‘इससे फसलों को नुकसान तो हुआ है, लेकिन देश में खाद्यान्न की कमी नहीं होगी। इसके साथ राज्य व केन्द्र सरकार किसानों की फसलों के नुकसान का भी पूरा ध्यान रखेंगी। राज्य सरकारें फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कर रही हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "भारत जोड़ो यात्रा असफल हुई इसलिए कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग उठाई" है। मंत्री तोमर ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी देश के नेता तो दूर, अपनी पार्टी के ही नेता नहीं बन पाए हैं।

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा अडानी मुद्दे को लेकर जेपीसी की मांग को बेबुनियाद ठहराया है और कहा है कि आपनी असफलता छुपाने के लिए पार्टी ने यह मुद्दा उठाया है। 

इस पर बोलते हुए तोमर ने रविवार को कहा हा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ असफल होने के कारण कांग्रेस ने अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए अडानी समूह पर लगे आरोपों के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से परेशान है। 

यात्रा असफल हुई तो कुछ न कुछ तो करना होगा- नरेन्द्र सिंह तोमर

तोमर ने ग्वालियर में अडानी मामले में कांग्रेस द्वारा जेपीसी की मांग किये जाने के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, ‘‘जेपीसी की मांग बेबुनियाद है और सरकार इस मामले में पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। कांग्रेस अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए यह मांग कर रही है क्योंकि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी तरह असफल हो गई है, इसलिए कुछ न कुछ तो कहना है।’’ 

फसलों के नुकसान पर क्या बोले हैं नरेन्द्र सिंह तोमर

मामले में नरेन्द्र सिंह तोमर ने आगे कहा है कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से कांग्रेस परेशान है। राहुल गांधी देश के नेता तो दूर, अपनी पार्टी के ही नेता नहीं बन पाए हैं।’’ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नुकसान पर तोमर ने कहा, ‘‘इससे फसलों को नुकसान तो हुआ है, लेकिन देश में खाद्यान्न की कमी नहीं होगी। इसके साथ राज्य व केन्द्र सरकार किसानों की फसलों के नुकसान का भी पूरा ध्यान रखेंगी। राज्य सरकारें फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण कर रही हैं।’’ 

टॅग्स :नरेन्द्र सिंह तोमरराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष