लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः शिक्षित युवाओं को एक अप्रैल से हर महीने मिलेगा 2500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2023 11:22 IST

भूपेश बघेल ने कहा कि पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की। आशा है यह भत्ता हमारे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगाः भूपेश बघेल

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए शुक्रवार बड़ी घोषणा की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पढ़े-लिखे युवाओं को एक अप्रैल से हर महीने 2500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने ये घोषणा ट्विटर के जरिए की। घोषणा के मुताबिक, भत्ते के लिए पंजीयन अप्रैल में किसी दिन हो, लेकिन भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा।

शुक्रवार उन्होंने ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा हाथ, युवाओं के साथ।

भूपेश बघेल ने ट्वीट में आगे कहा कि पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर, घोषणा अनुसार भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा। बकौल भूपेश बघेल- आशा है यह भत्ता हमारे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 सीएमआईई के मई-अगस्त 2018 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 3.22 प्रतिशत थी। राज्य सरकार ने बताया कि प्रदेश शासन की योजनाओं से इसमें उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बेरेाजगारी की दर दिसंबर 2022 में घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है।   

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’