लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भरता की आड़ में सरकार किसानों को कंपनी-निर्भर बनाना चाहती है : दीपेन्द्र हुड्डा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:16 IST

Open in App

सोनीपत, 28 फऱवरी कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार आत्मनिर्भरता के नाम पर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर निजी कंपनियों के पोषण में लगी हुई है।

उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पूरी सरकार ही निजी हाथों में चली गयी है, जो सरकार खुद ही आत्मनिर्भर नहीं है, वो खेती को क्या आत्मनिर्भर बनायेगी।

हुड्डा ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)और मंड़ी प्रणाली की वजह से ही खेती आत्मनिर्भर है।

सांसद हुड्डा राई क्षेत्र के गांव हलालपुर में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से एमएसपी और मंडी प्रणाली छीनकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडऩा चाहती है और किसान को कंपनी-निर्भर बनाना चाहती है, इससे न केवल किसान बर्बाद होगा अपितु राष्ट्र रसातल में चला जाएगा।

हुड्डा ने कहा,‘‘ तीन महीने से भी ज्यादा समय से किसान सडक़ों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार जिद कर बैठी हुई है। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिये सरकार पहल करे।’’

एक सवाल के जवाब में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा, ‘‘हरियाणा सरकार तीन टांगों वाली कुर्सी के समान है, जिसमें एक भाजपा, एक जजपा और एक निर्दलीय शामिल हैं। इस कुर्सी की तीनों टांगें हिल रही हैं, लगतार असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे हैं। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मौजूदा सरकार में सिर्फ घोटाले हो रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा में आने वाले अविश्वास प्रस्ताव से स्पष्ट हो जायेगा कि कौन सा विधायक जनता के साथ है और कौन तीन टांगों वाली हिलती कुर्सी के साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो