लाइव न्यूज़ :

कर चोरी का अनोखा तरीका उजागर, करीब साढ़े नौ लाख कीमत की 560 रबर स्ट्रिप और ट्रक जब्त

By भाषा | Updated: July 6, 2019 17:42 IST

एजेंट हसीब अहमद ने नेपाल भेजी जा रही रबर स्ट्रिप के 1160 नग भेजने से संबंधित सीमाशुल्क के भुगतान के लिए दस्तावेज पेश किये। ड्यूटी पर तैनात सीमाशुल्क निरीक्षक प्रदीप तिवारी व अन्य को शक हुआ तो उन्होंने माल की गिनती शुरू कर दी। इस पर आश्चर्यजनक रूप से उन्हें 560 नग ही रबर स्ट्रिप ही प्राप्त हुईं। अहमद माल कम होने का कोई कारण नहीं बता सके।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्यात प्रोत्साहन योजना का अनुचित फायदा उठाने की नीयत से कम माल भेजकर कागजात में उसकी मात्रा ज्यादा बताने का काम किया गया है।मामला दर्ज कर करीब साढ़े नौ लाख कीमत की 560 रबर स्ट्रिप और उन्हें ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

बहराइच जिले में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा इलाके में केन्द्र सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजना का दुरूपयोग करके कर चोरी के प्रयास का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस सम्बंध में सीमाशुल्क विभाग ने शुक्रवार को अवैध रूप से नेपाल निर्यात की जा रही करीब साढ़े नौ लाख कीमत की रबर स्ट्रिप और एक वाहन जब्त किया है। इस सामान का प्रयोग टायरों में किया जाता है। लैंड कस्टम स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन की एक निर्यातक फर्म यूनीपैक रबर लिमिटेड के एजेंट हसीब अहमद ने नेपाल भेजी जा रही रबर स्ट्रिप के 1160 नग भेजने से संबंधित सीमाशुल्क के भुगतान के लिए दस्तावेज पेश किये।

ड्यूटी पर तैनात सीमाशुल्क निरीक्षक प्रदीप तिवारी व अन्य को शक हुआ तो उन्होंने माल की गिनती शुरू कर दी। इस पर आश्चर्यजनक रूप से उन्हें 560 नग ही रबर स्ट्रिप ही प्राप्त हुईं। अहमद माल कम होने का कोई कारण नहीं बता सके।

मिश्र ने बताया कि भारत सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजना का अनुचित फायदा उठाने की नीयत से कम माल भेजकर कागजात में उसकी मात्रा ज्यादा बताने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि सीमाशुल्क अधिनियम 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करीब साढ़े नौ लाख कीमत की 560 रबर स्ट्रिप और उन्हें ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

विभाग के अधिकारियों ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी तो नहीं हुई थीं। 

टॅग्स :नेपालउत्तर प्रदेशबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए