लाइव न्यूज़ :

बेखौफ बदमाशः छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं की कार से कुचल कर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:55 IST

पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार को बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर और भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह से लौटा था

Open in App
ठळक मुद्देकोलांची ने बताया कि इसमें दो महिलाओं रामवीर की पत्नी संतो देवी (38) और भीमसेन की पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई।मुख्य आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़खानी का विरोध करने वाली दो महिलाओं की कार से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार को बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर और भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह से लौटा था।

इसी दौरान एक युवक नशे में उनके मकान के बाहर पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरोध पर युवक उन्हें धमकी देता हुआ भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ लौटा और घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर कार चढ़ा दी।

कोलांची ने बताया कि इसमें दो महिलाओं रामवीर की पत्नी संतो देवी (38) और भीमसेन की पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई जबकि रामवीर का पुत्र जितेन्द्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस से मिले दोनों शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर जाम खत्म करवाया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीबुलंदशहरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए