लाइव न्यूज़ :

उल्हासनगर नगर निगमः प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस को दिया झटका, एकनाथ शिंदे के साथ 2 पार्षद, शिवसेना पार्षद की संख्या 38 और भाजपा 37 को पीछे छोड़ा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 18:33 IST

Ulhasnagar Municipal Corporation: 15 जनवरी को हुए चुनाव में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और क्रमशः 37 और 36 सीट जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देUlhasnagar Municipal Corporation: नगर निकाय में स्थिति और मजबूत हो गई है। Ulhasnagar Municipal Corporation: कल्याण से शिवसेना सांसद एवं एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे भी इस मौके पर मौजूद थे।Ulhasnagar Municipal Corporation: बालाजी किनीकर, पूर्व महापौर सुनील चौधरी और प्रवक्ता राहुल लोंढे शामिल थे।

Ulhasnagar Municipal Corporation: उल्हासनगर नगर निगम में प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के दो नवनिर्वाचित पार्षदों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन दे दिया है, जिससे नगर निकाय में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। ठाणे जिले में स्थित 78 सदस्यीय इस नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुए चुनाव में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और क्रमशः 37 और 36 सीट जीती थीं।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नवनिर्वाचित वीबीए पार्षदों सुरेखा सोनावणे और विकास खरात ने रविवार रात मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की और समर्थन पत्र सौंपे। इस मौके पर कल्याण से शिवसेना सांसद एवं एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे भी इस मौके पर मौजूद थे।

सोनावणे और खरात ने कहा कि उनका यह फैसला अपने-अपने वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित करने और दलित बस्ती सुधार योजना के तहत कार्यों को लागू करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस दौरान शिवसेना के कई नेता मौजूद थे, जिनमें विधायक डॉ. बालाजी किनीकर, पूर्व महापौर सुनील चौधरी और प्रवक्ता राहुल लोंढे शामिल थे।

वीबीए के समर्थन से शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नगर निगम पर नियंत्रण की दौड़ में भाजपा से आगे निकल गई है। नगर निकाय में कांग्रेस, एक स्थानीय दल और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने एक-एक सीट हासिल की है।

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए