Ulhasnagar firing incident: महेश गायकवाड़ से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कहा-“बहुत दुर्भाग्यपूर्ण”

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 3, 2024 06:28 PM2024-02-03T18:28:38+5:302024-02-03T18:30:13+5:30

Ulhasnagar firing incident: पुलिस ने गणपत गायकवाड़, हर्षल केने (34) और संदीप सरवनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किये हैं।

Ulhasnagar firing incident Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde meets Mahesh Gaikwad says very unfortunate | Ulhasnagar firing incident: महेश गायकवाड़ से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कहा-“बहुत दुर्भाग्यपूर्ण”

photo-ani

Highlightsपुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।थाने के अंदर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।गायकवाड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा शिवसेना के एक नेता पर कथित गोलीबारी को शनिवार को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। शिंदे उस अस्पताल पहुंचे, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महेश गायकवाड़ का उपचार किया जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "एकनाथ शिंदे ने शनिवार को महेश गायकवाड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। चिकित्सकों ने उन्हें गायकवाड़ की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गायकवाड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।’’ शिंदे ने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने गणपत गायकवाड़, हर्षल केने (34) और संदीप सरवनकर (45) को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किये हैं। थाने के अंदर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

English summary :
Ulhasnagar firing incident Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde meets Mahesh Gaikwad says very unfortunate


Web Title: Ulhasnagar firing incident Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde meets Mahesh Gaikwad says very unfortunate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे