लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia Conflict: नागरिकों को यूक्रेन से लाने के लिए कई एयरलाइंस कंपनियों से बात कर रहा भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2022 17:47 IST

रुस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को देखते हुए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने 15 फरवरी को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी थी। इसी क्रम में अब भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने को लेकर भारत लगातार बातचीत कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरुस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है।भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने को लेकर भारत लगातार बातचीत कर रहा है।भारतीय दूतावास ने 15 फरवरी को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी थी।

नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। पूरी दुनिया की नजरें दोनों देशों पर टिकी हुई हैं। ऐसे में भारत भी लगातार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसी सिलसिले में यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी थी। 

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि दूतावास लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए है। साथ ही, दूतावास का ये भी कहना है कि वो जानते हैं कि कई भारतीय छात्र इस समय यूक्रेन में हैं और उनके परिवार अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में भारत के लिए फ्लाइट लेने को लेकर लोगों में काफी चिंता है। इसलिए भारत और यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण लगातार विभिन्न एयरलाइनों के संपर्क में है। 

सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन में भारतीय नागरिकों और भारत में उनके परिवारों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए दूतावास और विदेश मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। बताते चलें कि भारत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से अपील की थी कि वो जितनी जल्दी हो सके यूक्रेन को छोड़ दें। इस दौरान बाइडेन ने ये भी कहा था कि यूक्रेन में हालात बहुत अलग हैं, जिसकी वजह से यहां चीजें तेजी से बदल सकती हैं। 

NBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी नागरिकों को अब यूक्रेन से चले आना चाहिए। अपनी बात को जारी रखते हुए बाइडेन ने कहा था, "हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के साथ काम कर रहे हैं। यह एक बहुत ही अलग स्थिति है और चीजें जल्दी से बदल सकती हैं।" इस बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों से बात की थी। इस दौरान उन्होंने देशों के बीच बढ़ते तनाव पर "गंभीर चिंता" व्यक्त की थी और उन तनावों को कम करने के लिए कूटनीति की मांग भी की।

टॅग्स :यूक्रेनIndian EmbassyDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील