लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: UN में वोटिंग से भारत की अनुपस्थिति पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस को लेकर चिंताओं के बारे में बात की

By विशाल कुमार | Updated: March 1, 2022 10:21 IST

भारत यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाने संबंधी एक प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था। इससे पहले भी यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर हुए मतदान में भारत शामिल नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह हमला कर दिया है।भारत यूएन महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाने संबंधी एक प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था।रूसी हमले पर यूएन सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर हुए मतदान में भी भारत शामिल नहीं हुआ था।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां सोमवार को कहा कि अमेरिका के भारत के साथ ‘‘करीबी एवं सौहार्दपूर्ण’’ संबंध हैं तथा उसने रूस को लेकर अपने देश की ‘‘चिंताओं’’ के बारे में नई दिल्ली से बात की है।

भारत यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाने संबंधी एक प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था। इससे पहले भी यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर हुए मतदान में भारत शामिल नहीं हुआ था।

इस बारे में अमेरिका की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे भारत के साथ बहुत निकट संबंध हैं। हमने हमारी चिंताओं, हमारी साझा चिंताओं पर चर्चा की है।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘हम अपने भारतीय साझेदारों के नियमित संपर्क में हैं। हम अपने अमीराती साझेदारों के लगातार संपर्क में हैं। हम अपने यूरोपीय सहयोगियों और यूरोपीय साझेदारों के भी नियमित संपर्क में हैं, यानी हम हर स्तर पर वार्ता कर रहे हैं।’’

रूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह हमला कर दिया, जिसके बाद अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं और उसकी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि हम रूस पर लगाए प्रतिबंधों का प्रभाव को देख रहे हैं। रूबल के मूल्य में एक प्रतिशत से भी कम की गिरावट आई है। एसएंडपी ने रूस के सॉवरेन ऋण को डाउनग्रेड किया। रूसी शेयर बाजार कम से कम 5 मार्च तक बंद हैं।

इस बीच, निकट पूर्व, दक्षिण पूर्व, मध्य एशिया एवं आतंकवाद रोधी कदमों संबंधी मामलों की अमेरिकी सीनेट की उपसमिति ने भारत के प्रति देश की नीति पर सुनवाई करने की घोषणा की है। यह सुनवाई दो मार्च को आरंभ होगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUN General AssemblyभारतIndiaUS
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज