लाइव न्यूज़ :

UK Boards 10th Result 2018: प्रेस कॉंफ्रेंस के लिए जुटे अधिकारी, कुछ देर बाद आ जाएंगे यूके बोर्ड 10वीं नतीजे, ubse.uk.gov.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 26, 2018 10:32 IST

Uttarakhand UK Board 10th Results 2018 UBSE: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) आज  कक्षा 10वीं (UBSE Class 10th Board Exams 2018) के नतीजे जारी करेगा। इस साल यूके बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई जो 24 मार्च तक आयोजित हुई। ubse.uk.gov.in पर नतीजे सुबह 11 बजे अपलोड किए जाएंगे। 

Open in App

नैनीताल, 26 मई: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education)के कक्षा 10वीं के छात्र दिल थाम कर बैठ जाएं। क्योंकि आज यूके बोर्ड 10वीं (UBSE Class 10th Board Exam Results 2018) के नतीजे जारी होंगे। यूके बोर्ड (UBSE Board Exams) का रिजल्ट जारी करने के लिए यूके बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉंफ्रेंस में जुटने लगे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक कुछ देर बाद प्रेस कॉंफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड इस साल के टॉपर्स का खुलासा भी करेगी। छात्र रिजल्ट यूके बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर चेक करें। इसके अलावा छात्र uaresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।   

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कई नामों से जाना जाता है जैसे उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद (यूबीएसई), यूके बोर्ड और उत्तरांचल बोर्ड। यह बोर्ड हर साल मार्च-अप्रैल में राज्य की कक्षा 10वीं (UK Class 10th Board Exams 2018) की परीक्षाएं कराता है। इस साल बोर्ड 10वीं (Uttarakhand Class 10th Board Exams) की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई जो 24 मार्च तक आयोजित आयोजित कराईं गई। लगभग हाईस्कूल में 2.8 लाख छात्रों ने यूके बोर्ड की ओर से पूरे राज्य में मुहैया कराए गए 1309 केंद्रों में परीक्षाओं में शामिल हुए। पिछले साल यूके बोर्ड 10वीं के एग्जाम 18 मार्च से शुरू हुई जो 10 अप्रैल तक आयोजित कराई गई थी। साल 2017 में 73.67 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछले साल आयशा गौरी ने 98.56 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था। 

यूं  देखें यूके बोर्ड 10वीं (UBSE 10th Results  2018) के नतीजे  - छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in को लॉग इन करें।-  इसके बाद रिजल्ट (Result) के लिंक पर क्लिक करें।-  उसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट (UK 10th Result) लिंक पर क्लिक करें।-  रोल नम्‍बर व जन्म तिथि व अन्य पूछी गईं जानकारी फिल करें।-  सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।- छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।  

UBSE उत्तराखंड बोर्ड के बारे में 

उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। सन् 2001 में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद उत्तरांचल शिक्षा एंव परीक्षा परिषद की स्थापना हुई। इसका मुख्यालय रामनगर (नैनीताल) में हुई। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार के अधीन शिक्षा विभाग की एक संस्था है, जिसका कार्य राज्य के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करना और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की वार्षिक परिषदीय परीक्षाएं आयोजित कराना है। बोर्ड हर साल 1300 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर 300,000 से अधिक परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराती है।

आप अपना रिजल्ट (UBSE Class 10th/Matric Result 2018) uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर देख सकतें हैं 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूबीएसई.यूके.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप