लाइव न्यूज़ :

उज्जवला योजना में 80 % ने कराया रिफिल, एलपीजी ग्राहकोंं की सब्सिडी 55 रुपए बढ़ी

By संतोष ठाकुर | Updated: November 3, 2018 17:45 IST

उज्जवला योजना में पहला सिलेंडर लेने के बाद ना कोई दूसरा सिलेंडर लेता है और ना उसकी रिफिल कराता है

Open in App

उज्जवला योजना में पहला सिलेंडर लेने के बाद ना कोई दूसरा सिलेंडर लेता है और ना उसकी रीफिल कराता है. उज्जवला योजना में पौने छह करोड़ कनेक्शन दिए गए हैं और इसमें से 80 प्रतिशत तक रिफिल हो रहा है. यही नहीं, इसमें साल में न्यूनतम चार सिलेंडर तक रिफिल हो रहे हैं. सरकार विश्व स्थास्थ्य संगठन से लेकर संयुक्त राष्ट्र और सभी को यह प्रमाणिक आंकड़े साझा करने के लिए सहर्ष तैयार हैं. यह कहना है पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का.

उन्होंने उज्जवला योजना को दुनिया की सबसे कामयाब डीबीटी स्कीम, लाभार्थी को सीधे मिलने वाली रियायत वाली योजना करार देेते हुए कहा कि इस योजना को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं. उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना को कांग्रेस सरकार बिना आधार के लाई थी. लेकिन प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधार को ब्रहमास्त्र बनाकर उसके सहारे दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी स्कीम शुरू की. दुनिया के कई देश इस योजना को लेकर उत्साहित हैं.

उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी ग्राहकों को लेकर सरकार संजीदा है. पिछले दिनों की तुलना में सब्सिडी बढ़ी है. यह करीब 55 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है. लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. सरकार को यह पता है कि कब किस तरह से राहत देनी है या लोगों को कहां पर समस्या हो रही है. बॉक्स महाराष्ट्र सहित देश में बढ़ेंगी तीन हजार गैस एजेंसियां प्रधान ने कहा कि देश में 22 हजार गैस एजेंसियां हैं. इनकी संख्या बढ़ाकर 25 हजार की जाने वाली है. ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रब्यिूटर्स फेडरेशन के एक्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट पीएन सेठ के अनुसार इससे उज्जवला स्कीम में दिए गए पौने छह करोड़ कनेक्शन धारकों को रिफिल की सुविधा बढ़ेगी.

वहीं फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रब्यिूटर्स ऑफ इंडिया के पवन सोनी ने कहा कि गांव-देहात में एक व्यापक सर्वे के बाद खुलने वाली ये एजेंसियां ग्रामीण जनता को घर के नजदीक रिफिल, नया कनेक्शन सुविधा देगी. बॉक्स कॉमन सर्विस सेंटर से होगी एलपीजी बुकिंग व डिलीवरी सरकार ने उज्जवला स्कीम का पार्ट-2 लांच कर दिया है. इसके तहत देश के ग्रामीण इलाको में मौजूद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 1 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर को नए एलपीजी कनेक्शन बुकिंग, सिलेंडरों की रिफिलिंग के साथ उन्हें घर डिलीवरी करने की जिम्मेदारी दी गई है.

नए ग्राहक के केवीसी फॉर्म के लिए सीएससी 20 रुपए, बुकिंग के लिए 2 रुपए, सीएससी से सिलेंडर बुकिंग के लिए 10 रुपए और घर तक सिलेंडर बुकिंग के लिए 20 रुपए लेगा. कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ दिनेश त्यागी और तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के प्रमुखों ने इससे संबंधित करार पर हस्ताक्षर किए. पहले चरण में यह कार्य ओडिशा और पूवार्ेत्तर के एक राज्य में किया जाएगा. उसके बाद इसे देश भर में विस्तार दिया जाएगा. लोग बुकिंग-रिफिल जिला मुख्यालय या गांव-देहात में ही कर सकेंगे. यहां से उज्जवला के अलावा सामान्य ग्राहको को भी सुविधा मिलेगी.

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब