लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में बड़ी बैंक धोखाधड़ी, एक शाखा से निकाले गए 1.88 करोड़ रुपये

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2020 06:26 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन के जिला सहकारी केंन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबोदिया शाखा में वर्ष 2014 से 2019 के बीच 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत का मामला चिमनगंज थाना पुलिस ने दर्ज किया है।

Open in App

मध्य प्रदेश के उज्जैन के जिला सहकारी केंन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबोदिया शाखा में वर्ष 2014 से 2019 के बीच 1.88 करोड़ की धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत का मामला चिमनगंज थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने बैंक द्वारा करवाई गई जांच के आधार पर तत्कालीन तीन कर्मचारियों के खिलाफ षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

चिमनगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा चिमनगंज के शाखा प्रबंधक महेन्द्र कुमार पिता गंगाराम जाटव निवासी ढांचा भवन ने बैंक मुख्यालय सीईओ द्वारा करवाई गई जांच रिपोर्ट के साथ आवेदन दिया था। इस आधार पर पुलिस ने सेवा सहकारी संस्था अंबोदिया के तत्कालीन संस्था प्रबंधक बसंतीलाल पिता बद्रीलाल शर्मा निवासी भार्गव नगर, शाखा प्रबंधक नरेन्द्र उपाध्याय निवासी कहारवाड़ी रामघाट मार्ग, शाखा प्रबंधक प्रकाश पिता रमेशचंद्र श्रीवास्तव निवासी अर्पिता कॉलोनी के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 419, 467, 468,471,120 बी में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

उक्त तीनों वर्ष 14.12.2014 से 21.8.2019 तक संस्था प्रबंधक और शाखा प्रबंधक रहे उक्त लोगों ने किसानों को दूध डेयरी के लिये लोन देने के नाम पर लाखों रुपये निकाले जबकि खाद की राशि में भी दस्तावेज में फेरबदल कर हेराफेरी की गई। आरोपियों ने बैंक के दस्तावेजों में फेरबदल कर खाद एवं दूध डेयरी व बैंक के हितग्राहियों के खाते से अवैध क्रियाकलाप करते हुए 1 करोड़ 88 लाख 40 हजार से अधिक रुपये षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत की है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ