लाइव न्यूज़ :

UGC Twitter Account Hacked: भारत बना हैकरों का निशाना, UGC का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, 2 दिनों में कई नामचीन संस्थानों पर हमला

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 07:42 IST

हैकर ने अकाउंट को हैक करने के बाद लिखा है, "Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकट होने के उपलक्ष्य में हमने अगले 24 घंटों के लिए समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है!"

Open in App
ठळक मुद्देविश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने हैक के बाद अकाउंट से कई ट्वीट किए है। अभी तक अकाउंट को रिकवर नहीं किया गया है।

UGC Twitter Account Hacked: विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के हैक होने की शबर सामने आई है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में यह तीसरी हैक है। इससे पहले यूपी के सीएमओ का भी ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया गया था और फिर कल देर रात में मौसम विज्ञान विभाग का भी ट्विटर हैंडल करीब 2 घंटे तक हैक रहा था। हैकर ने UGC के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक कर कई ट्वीट किए हैं। हैक के बाद हैकर ने एक ट्वीट को पिन भी किया है जिसमें लिखा है,  "Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकट होने के उपलक्ष्य में हमने अगले 24 घंटों के लिए समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है! अपने Beanz का दावा करें। गार्डन में आपका स्वागत है।"

हालांकि इस खबर को लिखने तक विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक ही है और अभी तक इसकी रिकवरी की जानकारी सामने नहीं आई है। 

भारत बना हैकरों का निशाना

आपको बता दें कि विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) देश का एकमात्र अनुदान प्रदाता अभिकरण है, जिसे दो उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। ऐसे में इन संस्थानों पर ऐसे अटैक भविष्य के लिए सही नहीं है। पिछले दो दिनों में भारत के कई प्रतिष्ठित संस्थान को निशाना बनाया गया है। इससे पहले कल रात हैकरों ने मौसम विज्ञान विभाग के ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया था। यह हैंडर करीब दो घंटों तक हैक था। मौसम विभाग का अकाउंट को हैक कर उस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी जिसमें एक ट्वीट को पिन किया गया था। या पिन वाला ट्वीट में भी किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ था। हैकरों ने हैक के बाद पहले मौसम विभाग के अकाउंट के फोटो बदले थे और फिर उसे हटा दिया था। हालांकि देर रात उसे रिकवर कर लिया गया था। 

यूपी सीएमओ के अकाउंट पर भी हुआ था अटैक

वहीं शुक्रवार देर रात को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को भी निशाना बनाया गया था। करीब आधे घंटे तक हैक के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि सीएमओ के अकाउंट को हैक करने के बाद हैकरों द्वारा कई ट्वीट को डीलिट भी किए गए थे। अकाउंट को रिकवर करने की जानकारी शनिवार को दी गई थी। 

टॅग्स :भारतयूजीसीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी