लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा आरोप, कहा- जो सत्ता पाने के लिए गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाये रखने के लिए...

By धीरज पाल | Updated: February 15, 2020 13:17 IST

एक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में तीखी जंग छिड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे हाल ही में पूर्व सांसद उदित राज को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था और पूछा कि इस हमले में किसको फायदा हुआ। हमले की जांच का क्या हुआ।

पुलवामा हमले के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व सांसद उदित राज ने पीएम मोदी का बिना नाम लेते हुए आरोप लगाया है कि जो लोग सत्ता पाने के लिये गुजरात में नरसंहार करवा सकते हैं, वो सत्ता बनाये रखने के लिये 40 जवानों की जान का सौदा भी कर सकते हैं। इनके लिये देशभक्ति और राष्ट्रवाद जनता को भरमाने का एक टूल भर है। उन्होंने यह बात ट्वीट कर कही। 

 उदित राज ने लिखा कि सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद का प्रचार करने वाले लोग अक्सर उच्च जाति के होते हैं और जिन सैनिकों ने मुख्य रूप से हमले में अपनी जान गंवाई वे SC/ST/OBC समुदायों से आते हैं।

बता दें कि हाल ही में पूर्व सांसद उदित राज को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इस साल लोकसभा चुनाव से पहले उदित राज कांग्रेस में शामिल हुए थे। गत लोकसभा में वह भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव जीते थे।

पुलवामा अटैक पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

एक साल पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में तीखी जंग छिड़ गई है। इस जंग की शुरुआत उस समय हुई जब राहुल गांधी ने ट्वीट किया था और पूछा कि इस हमले में किसको फायदा हुआ। हमले की जांच का क्या हुआ, भाजपा सरकार में इसके लिए कौन जिम्मेदार है, सुरक्षा में खामी कहां हुई जिसके कारण हमला हुआ।

इस ट्वीट के बाद भाजपा के नेता एक के बाद एक राहुल पर टूट पड़े और उनके ट्वीट की पहली लाइन पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। कांग्रेस भी कहां चुप रहने वाली थी, वह दिनभर भाजपा के हमले का जवाब ढूंढती रही और शाम होते-होते उसने भाजपा को घेर ही लिया।

पार्टी ने पूछा कि वीर फंड में जमा 250 करोड़ रुपये की राशि जो शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए एकत्रित की गई थी, वहां कहां गई।

पार्टी ने शहीद परिवारों का पूरा विवरण पेश किया और दावा किया कि इन परिवारों को शहदत के समय बड़ी मदद देने का वादा सरकार ने किया था लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ। संजू देवी, कौशल कुमार रावत, हरी सिंह, महेश यादव ऐसे ही शहीदों के परिवार है जिनको आज तक एक पैसे की मदद सरकार से नहीं मिली है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह फंड उन्हीं की देखरेख में चलता है, जब शहीदों को इस फंड से मदद नहीं दी जा रही है तो यह 250 करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च हो रहे हैं।

टॅग्स :उदित राजपुलवामा आतंकी हमलाकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें