लाइव न्यूज़ :

Udhampur terrorist attack: आतंकी हमले में सीआरपीएफ निरीक्षक शहीद, आतंकियों से मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 19, 2024 18:42 IST

Udhampur terrorist attack: इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉइंट ऑपरेशन टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी।डीआईजी मोहम्मद भट ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सुरक्षाबल गश्त लगाने का काम कर रहे थे। सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ आमना-सामना हो गया।

Udhampur terrorist attack: उधमपुर के रामनगर इलाके में पहली बार सुरक्षाबलों के संयुक्त गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले में केरिपुब के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की मौत हो गई। कई अन्य जख्मी हो गए। हमलावर आतंकियों से अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में केरिपुब के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें एक केरिपुब अधिकारी शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि उधमपुर के रामनगर के चील इलाके में केरिपुब की नियमित गश्त के दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक केरिपुब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। सूत्रों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर में सोमवार को आतंकियों की फायरिंग में केरिपुब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। केरिपुब और जम्मू कश्मीर पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी, उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की। डीआईजी मोहम्मद भट ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सुरक्षाबल गश्त लगाने का काम कर रहे थे।

और इसी दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ में केरिपुब के शहीद इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले थे। उधमपुर के रामनगर के चील इलाके में मुठभेड़ हुई। वह इलाका डुडु से करीब साढ़े सात किलोमीटर दूर पड़ता है। डोडा में 14 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे।

वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। 16 जुलाई को भी डोडा में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे और इससे पहले सात अगस्त को भी उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

हालांकि आतंकी खराब मौसम और धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे थे। माना जा रहा है कि उधमपुर के बसंतपुर के ऊपर जंगल में आतंकियों के कुछ ग्रुप यहां बीते कुछ महीने से छिपे हुए हैं। लोग संदिग्ध देखे जाने की लगातार सूचना दे रहे हैं। इतने समय तक बिना गाइड व मददगारों के छिपना संभव नहीं है।

सूत्रों की माने तो इन आतंकियों को किसी स्थानीय के यहां शरण मिल रही है। मौजूदा समय में गुज्जर-बकरवालों के कई डेरे जंगलों व पहाड़ों पर हैं। इनको धमकाकर आतंकी खाने का इंतजाम कर लेते हैं। सुरक्षाबलों को अप्रैल से इस क्षेत्र में आतंकियों की गतिविधियों के बारे में सूचना है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’