महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान, 'आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिए जाएंगे'

By भाषा | Published: December 2, 2019 12:04 AM2019-12-02T00:04:06+5:302019-12-02T00:04:06+5:30

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस वापस लिए जाएंगे

Uddhav Thackeray orders to take back cases filed against environmentalists in agitation against Aarey metro car shed | महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान, 'आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिए जाएंगे'

उद्धव ठाकरे ने दिया आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लेने का आदेश

Highlightsउद्धव ने किया आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिए जाने का ऐलानविरोध कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर मामले दर्ज किए गए थे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार रात कहा कि मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई रोकने की कोशिश करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामलों को वापस लिया जाएगा।

मेट्रो 3 लाइन के मेट्रो कार शेड निर्माण के लिए अक्टूबर में आरे कॉलोनी में मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर मामले दर्ज किए गए थे।

ठाकरे ने संवाददताओं को बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ये मामले वापस लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने दोहराया कि वह मुंबई में किसी मेट्रो परियोजना को बाधित नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ठाकरे ने कॉलोनी में मेट्रो कार शेड परियोजना के निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की घोषणा की थी। 

उद्धव ठाकरे ने आरे में मेट्रो कार शेड निर्माण के लिए पेड़ों के काटे जाने पर रोक लगा दी थी। उद्धव ठाकरे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि मैंने आरे कार शेड पर रोक लगाई है, मेट्रो परियोजना पर नहीं। लेकिन अगले नोटिस तक आरे में एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। 

Web Title: Uddhav Thackeray orders to take back cases filed against environmentalists in agitation against Aarey metro car shed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे