लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन?, सीएम अधिकारियों से कर रहे हैं बैठक, बीते 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा केस

By अनुराग आनंद | Updated: March 26, 2021 14:59 IST

सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके मंत्री बेटे आदित्य ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के मामले को रोकने के लिए मुख्यमंत्री बैठक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि, पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की उम्मीदें कम ही हैं, लेकिन सख्ती में इजाफा किया जा सकता है।डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि यदि केसों में कमी नहीं आई और लोग नहीं माने तो फिर लॉकडाउन का भी फैसला लिया जा सकता है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से तेजी से फैलने लगा है। यहां बीते 24 घंटे में 35 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं।

ऐसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान के बाद इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या एक बार फिर से महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है। 

इस सवाल का जवाब महाराष्ट्र में रहने वाले हर लोग जानना चाह रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले व आगे की योजना पर बात करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर्स की मीटिंग बुलाई है।

इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर होगी चर्चा-

इस बैठक में वह राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा करेंगे। सभी जिलों से रिपोर्ट लेने और बंदिशों पर सुझाव के बाद सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की उम्मीदें कम ही हैं, लेकिन सख्ती में इजाफा किया जा सकता है और कई जिलों में लॉकडाउन लग सकता है। 

डिप्टी सीएम अजित पवार ने फिर से लॉकडाउन लगाए जाने के भी संकेत दिए हैं-

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि यदि केसों में कमी नहीं आई और लोग नहीं माने तो फिर लॉकडाउन का भी फैसला लिया जा सकता है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि पूरी तरह से शटडाउन को लेकर जनप्रतिनिधियों में मतभेद हैं और इस पर चर्चा की जा रही है। इस बीच उन्होंने पुणे जिला प्रशासन की मीटिंग बुलाई है, जिसमें वह जिले में कोविड से पैदा हालात पर चर्चा करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं