उद्धव ठाकरे ने इस वजह से रद्द कर दिया अयोध्या का दौरा, 24 नवंबर को थी जाने की योजना
By एएनआई | Published: November 18, 2019 12:09 PM2019-11-18T12:09:07+5:302019-11-18T12:09:07+5:30
उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि अतिसंवेदनशील स्थान होने की वजह से फिलहाल किसी राजनीतिक नेता को अयोध्या जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने सुरक्षा कारणों से यह फैसला किया। एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि अतिसंवेदनशील स्थान होने की वजह से फिलहाल किसी राजनीतिक नेता को अयोध्या जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में सत्ता गठन में होने वाली देरी भी दौरा रद्द करने के पीछे एक वजह है।
Uddhav Thackeray cancels Ayodhya visit due to security reasons
— ANI Digital (@ani_digital) November 18, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/ay11DY3Tyapic.twitter.com/0VK5NE0lFM