लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे विवाद में कूदे संजय निरुपम बोले- महाराष्ट्र की उद्धव सरकार राज ठाकरे से डर गई है

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2022 14:17 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महाराष्ट्र सरकार राज ठाकरे से खौफ खा रही है और यही कारण है कि महाराष्टर सरकार राज ठाकरे पर कार्रवाई करने से बच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की सियासत में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर ठाकरे बंधु आमने-सामने हैंउद्धव ठाकरे सत्ता की कमान संभाले है तो राज ठाकरे विपक्ष की ओर से खड़े हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने कहा कि उद्धव सरकार राज ठाकरे से डर रही है, इसलिए उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में ठाकरे बंधु आमने-सामने हैं। एक तरफ उद्धव ठाकरे सत्ता की कमान संभाले गठबंधन की राजनीति में उलझे हैं तो वहीं उनके चचेरे भाई राज ठाकरे परोक्ष तौर पर भाजपा के साथ हाथ मिलाते हुए उद्धव ठाकरे, उनकी पार्टी शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का जी हलकान करने में जुटे हुए हैं।

ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम उद्धव सरकार पर जमकर व्यंग्य कर रहे हैं। संजय निरूपम का कहना है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महाराष्ट्र सरकार राज ठाकरे से खौफ खा रही है और यही कारण है कि महाराष्टर सरकार राज ठाकरे पर कार्रवाई करने से बच रही है।

संजय निरुपम ने कहा कि राज ठकरे ने 1 मई को औरंगाबाद में आयोजित रैली के लिए पुलिस 'शर्तों का घोर उल्लंघन' किया, उसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है, इसका क्या मतलब निकाला जाए।

निरूपम ने औरंगाबाद रैली में राज ठाकरे द्वारा किये गये रैली के लिए शर्तों के उल्लंघन के लिए गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शांति बनाये रखने और सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए ठाकरे की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके साथ ही संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भी निराशा जाहिर की और कहा कि पुलिस को मनसे प्रमुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से चूकना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा, "जब राज ठाकरे के सामने महाराष्ट्र पुलिस ने औरंगाबाद रैली के लिए 16 शर्तें रखी थीं और ठाकरने में उनमें से 12 शर्तों का उल्लंघन किया और इस बात के प्रमाण मौजूद हैं तो आखिर सरकार क्यों नहीं राज ठाकरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। उनपर दो अदालतों से गैर-जमानती वारंट भी जारी हैं, ऐसे में मुंबई पुलिस क्या कर रही है? लगता है उद्धव ठाकरे सरकार राज ठाकरे से डरी हुई है।" 

इसके साथ ही इस मामले में उद्धव सरकार के साथ खड़े होने की बात करके हुए निरूपम ने कहा, "मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस देश और पूरे महाराष्ट्र में कानून का राज है और जो भी कानून का मखौल उड़ाता है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होना ही चाहिए।"

मालूम हो कि बीते 1 मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित रैली में राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर विवाद पर उद्धव सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। राज ने रैली में 3 मई की मियाद वाली चेतावनी देते हुए सरकार को चुनौती दी थी अगर 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरे तो मनसे के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने 'अज़ान' के वक्त दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।"

टॅग्स :संजय निरुपमराज ठाकरेउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos