गाड़ी चलाते हुए उबर ड्राइवर को आ गई नींद, महिला को खुद चलानी पड़ी टैक्सी, पढ़ें कंपनी ने क्या कहा

By भाषा | Updated: March 5, 2020 06:57 IST2020-03-05T06:57:00+5:302020-03-05T06:57:32+5:30

नाइक ने कहा, ‘‘शुरुआत में, चालक लगातार फोन पर था और मैंने उसे कहा कि वह वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करें। फोन बंद करने के बाद उसे नींद आनी शुरू हो गई।’’

Uber driver fell asleep while driving, woman had to drive taxi herself, read what the company said | गाड़ी चलाते हुए उबर ड्राइवर को आ गई नींद, महिला को खुद चलानी पड़ी टैक्सी, पढ़ें कंपनी ने क्या कहा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र के पुणे से उबर कैब से मुंबई जा रही एक महिला को उस वक्त वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा जब टैक्सी चालक वाहन चलाते हुए सो गया।इस मामले का तब पता चला जब यात्री तेजस्विनी दिव्या नाइक ने इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

महाराष्ट्र के पुणे से उबर कैब से मुंबई जा रही एक महिला को उस वक्त वाहन चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा जब टैक्सी चालक वाहन चलाते हुए सो गया। यह घटना 21 फरवरी की है। इस मामले का तब पता चला जब यात्री तेजस्विनी दिव्या नाइक ने इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

नाइक ने 21 फरवरी को पुणे से मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर जाने के लिए दोपहर करीब एक बजे कैब बुक किया। नाइक ने कहा, ‘‘शुरुआत में, चालक लगातार फोन पर था और मैंने उसे कहा कि वह वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करें। फोन बंद करने के बाद उसे नींद आनी शुरू हो गई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय तो ऐसा आया जब चालक दूसरी कार को और डिवाइडर को टक्कर मारने ही वाला था। उन्होंने बताया कि इसके बाद नाइक ने उससे कहा कि अगर उसे थोड़ी देर के लिए झपकी की जरूरत है तो वह गाड़ी चला लेगी।

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली नाइक ने बताया कि आखिरकार वह मान गया तो मैने ड्राइविंग शुरू की और उससे कहा कि वह आधे घंटे सो सकता है क्योंकि मैं अपनी पीठ की समस्या के कारण लंबे समय तक गाड़ी नहीं चला पाऊंगी।’’

उन्होंने बताया कि सोने के बजाय कैब चालक फोन पर ही बात करता रहा और उसकी ड्राइविंग के तरीके की तारीफ की। जब चालक अंतत: सो गया तो नाइक ने उसके सोते हुए की तस्वीरें ली और वीडियो भी शूट किया।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया और उसमें कैब कंपनी को टैग कर दिया। नाइक ने कहा कि गंतव्य तक पहुंचने से आधा घंटा पहले चालक उठा और गाड़ी चलानी शुरू की।

संपर्क करने पर उबर के प्रवक्ता ने ई मेल के माध्यम से बताया, ‘‘यह अफसोसजनक और चिंताजनक घटना है।’’ इसके बाद चालक की उबर एप तक पहुंच को निलंबित कर दिया गया है।

Web Title: Uber driver fell asleep while driving, woman had to drive taxi herself, read what the company said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे