लाइव न्यूज़ :

सिरसा से दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 नवंबर हरियाणा के सिरसा में गोलीबारी के मामले में वांछित दो कथित अपराधियों को पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अमनदीप उर्फ खलनायक और राकेश उर्फ छोटू को तीन गैर कानूनी पिस्तौल और 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है एवं दोनों सिरसा जिले के ही रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों दो सितंबर 2020 को सिरसा में मंदिर के पास हुई गोलीबारी के मामले में वांछित थे।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल नामक व्यक्ति और उसके दोस्त पर गोलीबारी की थी और तब से फरार थे। इस मामले में दोनों के खिलाफ सिरसा के पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज है।’’

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि अमनदीप के खिलाफ हत्या, लूट, हमले सहित छह आपराधिक मामले के साथ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए।

उन्होंने बताया, मोटरसाइकिल पर सवार एक आरोपी को जेजे कॉलोनी के नजदीक गोलियों से भरी दो पिस्तौल छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरे की गिरफ्तारी रानिया चुंगी के पास हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos