लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर 68 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ युगांडा के दो नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 24, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर रविवार को कथित रूप से 68 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने का प्रयास कर रहे युगांडा के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक देश में किसी भी हवाई अड्डे पर हेरोइन/ मादक पदार्थ का पता लगाने के सबसे बड़े मामलों में से यह एक है।

बयान में बताया गया कि दोहा के रास्ते एंटीबेबे से आ रहे युगांडा के दो नागरिकों पर शक होने पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने रविवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर उन्हें रोका।

विभाग ने बताया कि दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी करने पर 51 पैकेट मिले जिनमें करीब 9.8 किलोग्राम पाउडर था और जिसके मादक पदार्थ होने की आशंका थी।

बयान के मुताबिक, ‘‘जब सामान से मिली सामग्री की जांच की गई तो प्रथम दृष्टया उसके हेरोइन होने की जानकारी मिली जिसकी कीमत करीब 68 करोड़ रुपये है।’’

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की उम्र 30-40 साल के बीच है और हेरोइन से भरा बैग युगांडा में उनकी बहन ने दिया था। इस बैग में मादक पदार्थ छिपाने के लिए खांचे बने हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई