लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों में भिड़ंत से 5 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2019 12:49 IST

काचिगुडा रेलवे स्टेशन पर कुरनूल सिटी सिकंदराबाद हरिद्वार एक्सप्रेस और लिंगमपल्ली-फलकनुमा  के बीच भिडंत हो गई।

Open in App

हैदराबाद के काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर आज (11 नवंबर) दो ट्रेनों के बीच में भिड़ंत हो गई। इस घटना में क्षति का पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासन पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य में जुटी है।

एएनआई न्यूज एजेंसी की ताजा जानकारी के मुताबिक इस रेल हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि काचिगुडा रेलवे स्टेशन पर कुरनूल सिटी सिकंदराबाद हरिद्वार एक्सप्रेस और लिंगमपल्ली-फलकनुमा  के बीच भिडंत हो गई। इस घटना में लिंगमपल्ली-फलकनुमा की तीन कोच और कुरनूल सिटी सिकंदराबाद हरिद्वार एक्सप्रेस की चार डिब्बे पटरी से उतर गई। 

प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एमएमटीएस ट्रेन की छह बोगियाँ दुर्घटना की शिकार हो गई, जिनमें से तीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों में से 10 को उस्मानिया सरकारी अस्पताल मेंं भर्ती किया गया, जबकि अन्य 20 घायलों को काचीगुडा में समीपस्थ अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

यह हादसा सिग्नल व्यवस्था में खामी के कारण होने की जानकारी मिली है। इस हादसे के दो घंटे बाद भी लोको पायलट को बाहर नहीं निकाला गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया ऍर उसे बाहर निकाल ने के लिए गैस कटर आदि का उपयोग किया जा रहा था।

टॅग्स :हैदराबादरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस