लाइव न्यूज़ :

अभी दस हजार करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार के नोट आने बाकी हैं, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2023 18:28 IST

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में शक्तिकांत दास ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं और अभी बाजार में केवल 10,000 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं। उम्मीद है कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे 2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं- शक्तिकांत दासअब केवल 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही लोगों के पास- शक्तिकांत दासउम्मीद है कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे- शक्तिकांत दास

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं और अब केवल 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही लोगों के पास हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे या जमा करा दिए जाएंगे। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में शक्तिकांत दास ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं और अभी बाजार में केवल 10,000 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं। उम्मीद है कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे।

इससे पहले, दास ने कहा था चलन से वापस लिए गए 2,000 रुपये के 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा के रूप में वापस आए हैं, जबकि शेष को अन्य मूल्य के नोटों से बदला गया है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। सात अक्टूबर से बैंक शाखाओं में जमा और नोट बदलने की सुविधा समाप्त कर दी गयी। 

आठ अक्टूबर से, लोगों को रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में नोट को बदलने या उपलब्ध करायी गयी राशि के बराबर बैंक खातों में जमा करने की सुविधा दी गयी। व्यक्ति या संस्थाएं आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के बैंक नोट बदल सकते हैं।

हालांकि आरबीआई के कार्यालयों के जरिये बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा कराने के लिए राशि की कोई सीमा नहीं है आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

बता दें कि इससे पहले  शक्तिकांत दास कह चुके हैं कि  2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का अर्थव्यवस्था पर ‘बहुत सीमित’ प्रभाव ही देखने को मिलेगा क्योंकि ये नोट चलन में मौजूद कुल मुद्रा का सिर्फ 10.8 प्रतिशत ही हैं। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"