लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद दिल्ली से बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 7, 2020 12:19 IST

गिरफ्तार किए गए बीकेआई के दो आतंकवादियों का नाम भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह है। उनके कब्जे से छह पिस्टल और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद दोनों आतंकी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद दोनों आतंकी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। आतंकियों कि कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। ये आतंकी पंजाब में भी कुछ मामलों में वांछित थे। यह जानकारी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार किए गए बीकेआई के दो आतंकवादियों का नाम भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह है। उनके कब्जे से छह पिस्टल और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें, पिछले महीने अगस्त में राष्ट्रीय राजधानी से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उससे करीब 30 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए थे। इनमें से आधा विस्फोटक छापेमारी के दौरान मोहम्मद मुस्तकीम खान के उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित घर से बरामद किया गया। वहां से आईएसआईएस का एक झंडा भी बरामद हुआ था। 

बलरामपुर जिले के बढ़या भकसाई गांव निवासी मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ को दिल्ली पुलिस ने धौलाकुआं इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। यूसुफ आईएसआईएस का आतंकवादी है और उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए गए थे। 

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बढ़या भकसाई गांव ले गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि उसके घर से एक भूरे रंग की जैकेट जिसमें तीन विस्फोटक पैकेट थे और चार विस्फोटक पैकेट वाले नीले रंग की चेक जैकेट बरामद की गई। 

टॅग्स :आतंकवादीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?