लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नदी की तेज धारा में दो किशोर बहे

By भाषा | Updated: August 31, 2021 01:34 IST

Open in App

राजस्थान के बूंदी जिले में सोमवार को दो किशोर मैज नदी में नहाने के दौरान तेज धारा के कारण बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक और क्षेत्राधिकारी (लाखेरी) घनश्याम वर्मा ने बताया कि किशोरों की पहचान लाखेरी कस्बे के महावीरपुरा निवासी विशाल रायगर (16) और गोलू रायगर (15) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि लड़कों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, नाहरगढ़ पुलिस थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि एक अन्य घटना में 40 वर्षीय एक व्यक्ति रविवार शाम बारां जिले में अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से एक पुल को पार करते समय जलवाड़ा नदी में गिर गया।अधिकारी ने कहा कि पीड़ित तोलाराम बैरवा को उसके दोस्त ने नदी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए